ठियोग (रामपुर बुशहर)। ठियोग में प्रशासन की ओर से शहर भर में सब्जी विक्रेता, दूध-दही और राशन की दुकानों के अलावा हलवाई ढाबा यूनियन के तहत आने वाले सभी व्यापारियों के टेस्ट लिए गए। सुबह दस बजे से ही अस्पताल में कोरोना के टेस्ट करवाने वालों की भीड़ देखने को मिली। दोपहर करीब 3:30 बजे तक कोरोना के 381 सैंपल लिए गए। इस दौरान पांच लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। बीएमओ डॉ. राजेंद्र टेक्टा ने बताया कि 381 मामलों में से पांच लोग कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। कहा कि अभी तक ठियोग शहर में कोरोना कम्युनिटी स्प्रेड नहीं हुआ है।