फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किन्नौर में तीन और दलाश में दो कोरोना पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
रिकांगपिओ/दलाश। किन्नौर जिले में कोविड-19 के 3 नए मामले सामने आए हैं। जिले में 133 सैंपल लिए गए। इनमें से 130 सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव, जबकि 3 की पॉजिटिव आई है। पॉजिटिव आने वालों में चौरा गांव की 28 और 32 वर्षीय दो महिलाओं के अलावा एक 47 वर्षीय पुरुष टिटोंग परियोजना से संबंधित है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सोनम नेगी ने बताया कि तीनों व्यक्तियों को होम आइसोलेट कर दिया गया है। इस समय किन्नौर में एक्टिव केस 118, पॉजिटिव 394, निगेटिव 9897, रिकवरी 270, होम आइसोलेट 101, जबकि किन्नौर में अभी तक छह लोग कोरोना से जंग हार चुके हैं। सांगला के नायब तहसीलदार अनिल राणा ने बताया कि सोमवार को कोरोना से जिस 65 वर्षीय बटसेरी गांव की महिला की मौत शिमला जाते समय हुई थी, उसका दाह संस्कार शिमला में कर दिया गया था। उस दौरान उनका लड़का और बहू भी मौजूद थे। वहीं, आनी उपमंडल के दलाश में दो कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। यह जानकारी दलाश अस्पताल के प्रभारी मुरारी शर्मा ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें