फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहड़ू उपमंडल में आए कोरोना के 12 नए मामले

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहड़ू। उपमंडल में कोरोना पॉजिटिव मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। शुक्रवार रात क्षेत्र में कोरोना के 12 नए मामले सामने आए हैं। इनमें छह पॉजिटिव रोहड़ू से, एक झड़ग (जुब्बल), दो लोअरकोटी (रोहड़ू), एक जाबल (चिड़गांव), एक हरवानी (चिड़गांव), एक भोंडा (चिड़गांव) से कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। संक्रमित व्यक्तियों की कोई ट्रेवल हिस्ट्री नहीं है। एक पॉजिटिव को कोविड सेंटर रोहड़ू में दाखिल किया गया है। जबकि, 11 कोरोना पॉजिटिव व्यक्तियों को होम आइसोलेट किया गया है। एसडीएम रोहड़ू बीआर शर्मा ने बताया कि दो दिन में उपमंडल में कोरोना के 19 नए मामले सामने आए हैं। कहा कि प्रशासन की ओर से जारी किए गए दिशा-निर्देशों का सभी को पालन करना अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें