रोहड़ू। उपमंडल में कोरोना पॉजिटिव मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। सोमवार रात को क्षेत्र में करोना के आठ नए मामले सामने आए हैं। इनमें एक महिला बराड़ा रोड (रोहड़ू), एक महिला न्यू सेरी (रोहड़ू), एक व्यक्ति गंगटोली (रोहड़ू), एक न्यू सेरी (रोहड़ू), एक बरटु (रोहड़ू), एक व्यक्ति समाला रोड (रोहड़ू), एक व्यक्ति टिक्करी (नावर), जबकि एक महिला बारला (रोहड़ू) में कोरोना पॉजिटिव आई है। कोरोना पॉजिटिव आए व्यक्तियों की कोई भी ट्रेवल हिस्ट्री नहीं है। कोरोना संक्रमित लोगों में से चार को डेडिकेटिड कोविड केयर सेंटर रोहड़ू में दाखिल किया गया है। जबकि, शेष को होम आइसोलेट किया गया है। एसडीएम बीआर शर्मा ने बताया कि सोमवार को आठ नए कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। बिना ट्रेवल हिस्ट्री के लोग कोरोना संक्रमित हो रहे हैं, जो चिंता का विषय है। ऐसे में सभी लोगों को स्वयं अपना बचाव करना होगा। प्रशासन की ओर से जारी किए गए दिशा-निर्देशों का सभी को पालन करना अनिवार्य है।