फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोनिवि के जेई सहित अस्पताल कॉलोनी का एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। रामपुर उपमंडल में कोरोना संक्रमितों की संख्या में दिन प्रतिदिन बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। शुक्रवार को भी रामपुर में कोरोना संक्रमण के दो मामले सामने आए हैं। इनमें से एक व्यक्ति लोक निर्माण विभाग में बतौर जेई तैनात है। वहीं, संक्रमित होने वाला दूसरा व्यक्ति खनेरी अस्पताल कॉलोनी में रहता है। हालांकि, दोनों ही होम आइसोलेट हैं। तहसीलदार रामपुर कुलताज सिंह ने बताया कि शुक्रवार को रामपुर में कोरोना संक्रमण के दो मामले सामने आए हैं। दोनों पॉजिटिव लोगों को होम आइसोलेट किया गया है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से संक्रमण से बचाव को जारी किए जा रहे सभी दिशा- निर्देशों का पालन करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें