फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आनी में चाय विक्रेता, उसकी पत्नी और बेटा निकला कोरोना पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
आनी (कुल्लू)। आनी अस्पताल में सोमवार को एक चाय विक्रेता सहित उसकी पत्नी और बेटे की रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। इनके रैपिड एंटिजन टेस्ट किए गए थे। इस सभी के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद प्रशासन चाय वाले के संपर्क में आए लोगों की सूची बनाने में जुट गया है। हालांकि, चाय बेचने वाले की कोई ट्रेवल हिस्ट्री नहीं है। उसके पास अधिकतर ट्रक चालक और परिचालक चाय पीते हैं। अंदेशा जताया जा रहा है कि या तो कोई कोरोना पॉजिटिव बाहरी व्यक्ति चाय वाले के संपर्क में आया है या फिर किसी चालक के संपर्क में आने के बाद उसमें कोरोना संक्रमण फैला है, जो कोरोना पॉजिटिव रहा होगा। बीएमओ आनी डॉ. ज्ञान ठाकुर का कहना है कि चाय वाले की पत्नी बीमार थी, जिसका आनी अस्पताल में इलाज करवाया गया। हालांकि, सोशल डिस्टेंसिंग का अस्पताल में पूरा ख्याल रखा जा रहा है। उन्होंने बताया कि अस्पताल में प्रतिदिन रैपिड एंटिजन किट के जरिये कोरोना सैंपल लिए जा रहे हैं। आनी बाजार के अधिकतर दुकानदारों, सब्जी विक्रेताओं, ढाबा और चाय विक्रेताओं के टेस्ट नियमित किए जा रहे हैं। हालांकि, अभी तक अधिकतर लोगों के कोरोना टेस्टों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। सोमवार को तीन लोगों के टेस्ट पॉजिटिव पाए गए हैं। एसडीएम चेत सिंह ने तमाम लोगों से सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने की अपील की है। उन्होंने कहा कि इन तीनों लोगों को आइसोलेट किया गया है। उनके संपर्क में आए लोगों से भी स्वयं को आइसोलेट करने का आह्वान किया गया है। उन्होंने कहा कि संपर्क में आए लोगों के कोरोना टेस्ट जल्द करवाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें