फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्जनों भाजपा पदाधिकारियों के संपर्क में थे कोरोना पोजिटिव निकले पुरूषोतम गुलेरिया

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहड़ू। खादी बोर्ड के उपाध्यक्ष एवं शिमला संसदीय क्षेत्र के भाजपा प्रभारी पुरुषोत्तम गुलेरिया और उनकी पत्नी भी कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। उन्होंने अपनी फेसबुक आईडी पर खुद इसकी जानकारी दी है और उनके संपर्क में आए सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को टेस्ट करवाने का आग्रह किया गया है। पुरुषोत्तम गुलेरिया के कोरोना पॉजिटिव आने से बड़ा संकट खड़ा हो गया है। गुलेरिया बीते तीन दिन से रोहड़ू और चौपाल क्षेत्र के दौरे पर थे। इस दौरान उनके साथ उनकी धर्म पत्नी भी थीं। वहीं, उन्होंने वन एवं खेल मंत्री राकेश पठानिया के साथ भाजपा के कार्यक्रमों में शिरकत भी की। रोहड़ू दौरे के दौरान शुक्रवार रात उन्होंने भाजपा मंडल के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इस दौरान भाजपा मंडल रोहड़ू के सभी पदाधिकारी उनके संपर्क में रहे। रात को अपनी पत्नी सहित रोहडू में रुकने के बाद वह शनिवार को सुबह चौपाल विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर गए। वहां पर भी उन्होंने भाजपा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। चौपाल में केबिनेट मंत्री राकेश पठानिया और विधायक बलबीर सिंह वर्मा के साथ वह मंच पर उपस्थित रहे। इस दौरान सोमवार को गुलेरिया ने अपनी फेसबुक आईडी पर सूचना दी कि वह कोरोना पॉजिटिव आए हैं। साथ ही उनकी पत्नी भी कोरोना पॉजिटिव निकली हैं। भाजपा मंडल रोहड़ू बलदेव रांटा ने माना कि रोहड़ू में पुरुषोतम गुलेरिया ने भाजपा पदाधिकारियों की बैठक ली थी। इसमें सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखा गया था। पुरुषोत्तम गुलेरिया और उनकी पत्नी के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद एहतियात के तौर पर बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों को अपने टेस्ट करवाने और क्वांरटीन रहने के लिए कहा गया है। चौपाल भाजपा मंडल अध्यक्ष मंगत राम शर्मा ने बताया कि पुरुषोत्तम गुलेरिया के संपर्क में आए सभी भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को अपने टेस्ट करवाने के लिए कहा गया है। इसके साथ ही सभी को घरों में क्वांरटीन रहने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें