फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किन्नौर में पांच निकले कोरोना पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
सांगला (किन्नौर)। जिले में आईटीबीपी के चार जवान और रामनी गांव में एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव निकला है। जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने रामनी गांव के सात घरों को माइक्रो कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया है। वीरवार को रिकांगपिओ में 35 लोगों के रेपिड टेस्ट लिए जिनमें 25 लोग तरांडा और 10 लोग क्षेत्रीय अस्पताल रिकांगपिओ के हैं। इन सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है। लेकिन, किन्नौर जिले के मूरंग और कानम गांव के दो जवान आईटीबीपी जम्मू में तैनात हैं और ये जवान छुट्टी पर घर आए थे। 13 सितंबर को रामपुर में दोनों जवानों के कोविड-19 सैंपल लिए थे। इन दोनों जवानों में से एक की रिपोर्ट पॉजिटिव और एक की सही नहीं आ पाई थी। इसके चलते स्वास्थ्य विभाग ने दोनों जवानों को सराय भवन रिकांगपिओ में आइसोलेट किया था। इनमें वीरवार को दूसरे जवान की रिपोर्ट भी कोविड पॉजिटिव आई। वहीं, चार अन्य आईटीबीपी के जवान भी कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। पूह खंड से 220 सैंपल में लिए, जिनमें 9 सैंपल पेंडिंग थे। इनमें से चार आईटीबीपी जवान कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। मामले की पुष्टि सीएमओ किन्नौर डॉ. सोनम नेगी ने की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें