कोटखाई (रोहडू)। कोटखाई में एक बैंक में तैनात कर्मचारी समेत एचपीपीटीसीएल के छह लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। यूको बैंक के एक कर्मचारी और एचपीपीटीसीएल के पांच अधिकारियों की रिपोर्ट करोना पॉजिटिव आई है। बैंक शाखा कोटखाई का कर्मचारी दो-तीन दिन से बुखार से पीड़ित है। हालांकि, कर्मचारी की कोई ट्रेवल हिस्ट्री भी नहीं है। बैंक शाखा को एक सप्ताह के लिए सील कर दिया गया है। दूसरी ओर एचपीपीटीसीएल के पांच अधिकारी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इससे पहले भी एचपीपीटीसीएल के तीन अधिकारी कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। सभी अधिकारियों को होम आइसोलेट किया गया है। एसडीएम ठियोग सौरभ जस्सल ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कोटखाई की जनता से आवाहन किया है कि घर में रहें और सुरक्षित रहें। उन्होंने कहा कि इनके संपर्क में आए सभी लोगों के टेस्ट लिए जाएंगे।