फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिकांगपिओ में पांच आईटीबीपी के जवान कोरोना पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
रिकांगपिओ (किन्नौर)। किन्नौर में कोरना संक्रमण के एक साथ पांच नए पॉजिटिव मामले सामने आने से लोगों में दहशत फैल गई है। बताया जा रहा है कि 30 जून को रिकांगपिओ में भारतीय तिब्बत पुलिस बल के 164 जवानों सहित तीन हिमाचल पुलिस के जवान, पांच सड़क सीमा संगठन के कर्मचारी और एक सिविलियन को मिलाकर कुल 173 लोगों के कोरोना सैंपल लिए गए थे। इन सैंपलों को शिमला आईजीएमसी अस्पताल में जांच के लिए भेजा था। ये सभी यह जवान जम्मू कश्मीर से रिकांगपिओ पहुंचे थे। इनमें से पांच भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस बल के जवान पॉजिटिव पाए गए हैं। यह जानकारी सीएमओ किन्नौर डॉ. सोनम नेगी ने दी। उन्होंने बताया कि सभी जवानों को आईटीबीपी कैंपस में ही एक क्वारंटाइन सेंटर में क्वारंटीन किया गया था। अब किन्नौर में 10 कोरोना पॉजिटिव एक्टिव केस हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें