क्षय रोग उन्मूलन कार्यशाला में उपस्थित चिकित्सक एवं पंचायत प्रतिनिधि
'टीबी मुक्त पंचायत' कार्यशाला में कोटखाई की 26 और जुब्बल की 25 पंचायतों के प्रतिनिधियों ने लिया भाग
संवाद न्यूज एजेंसी
कोटखाई (रोहड़ू) । कोटखाई में 'टीबी मुक्त पंचायत' कार्यशाला आयोजन किया गया। कार्यशाला में कोटखाई उपमंडल की 26 पंचायतों और जुब्बल की 25 पंचायतों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। स्रोत व्यक्तियों ने पंचायत प्रतिनिधियों से टीबी को खत्म करने के लिए आगे आने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पंचायतों के सहयोग से टीबी को खत्म किया जा सकता है। कार्यशाला में टीबी के रोकथाम, लक्षण और उपचार के बारे में जानकारी दी। स्वास्थ्य विभाग जुब्बल-कोटखाई के खंड स्वास्थ्य अधिकारी सुनेश चौहान और अजय ने क्षय रोग से बचाव के तरीके बताए। उन्होंने लोगों को इसके लिए ग्राम स्तर पर जागरूक करने को कहा। खंड विकास अधिकारी करण सिंह ने समुदाय के साथ मिलकर इस अभियान को सफल बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश और संदेश साझा किए। इस कार्यशाला का आयोजन राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत 'इम्पैक्ट इंडिया प्रोजेक्ट' के तहत किया जा रहा है। प्रदेश प्रमुख डॉ. अपर्णा, जिला प्रमुख विक्रम जीत व सामुदायिक समन्वयक कोमल ने अपनी कार्यशाला में सहभागी लोगों को आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया। उन्होंने कहा इस संयुक्त प्रयास से पंचायत स्तर पर टीबी उन्मूलन के लिए व्यापक जागरूकता और सामूहिक सहयोग को बढ़ावा मिलेगा। सरकार का लक्ष्य एक स्वस्थ और टीबी मुक्त समाज की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।