फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: छात्राओं ने परोसे चिलटे, नमकीन और चाय

विज्ञापन
रिकांगपिओ कॉलेज के कन्या छात्रावास में इंडियन आयल कारपोरेशन लिमिटेड कीओ से आयोजित हमारी रसोई
विज्ञापन
रिकांगपिओ कॉलेज में छात्रों ने कुकिंग प्रतियोगिता में दिखाई प्रतिभा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रिकांगपिओ (किन्नौर)। ठाकुर सेन नेगी राजकीय महाविद्यालय रिकांगपिओ के कन्या छात्रावास में रविवार को इंडियन आयल कार्पोरेशन लिमिटेड शिमला और हिमाचल प्रदेश सिविल सप्लाई कार्पोरेशन के संयुक्त तत्वाधान में हमारी रसोई हमारी जिम्मेवारी कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं की 11 टीमों ने भाग लिया। इंडियन आयल कार्पोरेशन शिमला के मैनेजर हर्ष बोध, सिविल सप्लाई कार्पोरेशन के यादवेंदर, महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ. ज्ञान शर्मा और प्रो. विजय संसपाल विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस दौरान कुकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। छात्राओं ने मीठी व नमकीन चाय, मीठा और नमकीन दू, शोनाली, थांगतुक, किन्नौरी नमकीन और मीठी जलेबी, चिलटा-चटनी, खीर, फ्राइड व स्टीम मोमो इत्यादि स्वादिष्ट व्यंजन तैयार किए। निर्णायक मंडल के सदस्यों प्रो. बालम नेगी, डॉ. सीधेश्वरी और शबनम ने प्रतिभागियों के प्रदर्शन का मूल्यांकन व निर्णय किया। इसमें प्रथम पुरस्कार आशा, ऐश्वर्या व त्रिशला ने हासिल किया। दूसरा पुरस्कार ममता, अनिशा व पार्वती और तीसरा पुरस्कार अनिशा, पायल व प्रीती की टीम हासिल किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें