फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान चिड़गांव में दीक्षांत समारोह

विज्ञापन
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान चिड़गांव में हुआ दीक्षांत समारोह
विज्ञापन
रोहड़ू। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान चिड़गांव में कौशल दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में खंड विकास अधिकारी छौहारा हिमानी शर्मा बतौर मुख्यातिथि मौजूद रही। विकास खंड के एस्पिरेशनल ब्लॉक फेलो राकेश शर्मा भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में आईसीटीएसएम और मेकेनिक मोटर वाहन में उत्तीर्ण हुए प्रशिक्षुओं को राष्ट्रीय ट्रेड प्रमाणपत्र प्रदान किए गए। प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान पर रहे प्रशिक्षुओं को स्मृति चिह्न प्रदान किए गए। संस्थान के प्रधानाचार्य विवेक मेहता ने प्रशिक्षुओं को विस्तृत जानकारी दी। समारोह में संस्थान के प्रशिक्षुओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। इस आयोजन में समूह अनुदेशक जितेंद्र रांगटा, लिपिक प्रकाश चंद, ट्रेनर विशाल ठाकुर सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें