फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

विज्ञापन
डीब पंचायत में युवक मंडल के सदस्यों ने किया पौधरोपण। संवाद
विज्ञापन
कुमारसैन (रामपुर बुशहर)। विकास खंड नारकंडा की डीब पंचायत के बड़ोगी चौक स्थित जंगल में मंगलवार को युवक मंडल के सदस्यों ने पौधरोपण अभियान चलाया। पंचायत उपप्रधान बीरबल वर्मा की अगुवाई में चलाए गए इस अभियान के जरिये क्षेत्र के लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। उपप्रधान बीरबल वर्मा ने स्थानीय ग्रामीणों से आह्वान किया कि पर्यावरण संरक्षण के इस अभियान में अधिक से अधिक लोगों को सहभागी बनाएं। इस अभियान में सतप्रकाश शर्मा, मनु, नवीन शर्मा, अमित शर्मा, सुंदर ठाकुर, राहुल वर्मा, नितिश वर्मा और सन्नी शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें