फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: देवठी में पौधे रोपकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

विज्ञापन
वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला देवठी में आयोजित पौधरोपण अभियान में भाग लेते विद्यार्थी। स्रोत : स्कूल
विज्ञापन
डंसा (रामपुर बुशहर)। वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला देवठी में शनिवार को बैग-फ्री डे के अवसर पर स्कूल में पौधरोपण अभियान चलाया गया। प्रधानाचार्य कृष्ण कुमार शर्मा की अध्यक्षता में मां के नाम पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। एक पौधा मां के नाम अभियान के तहत स्कूल परिसर और आसपास के क्षेत्रों में पौधे रोपे गए। शिक्षकों समेत छात्र-छात्राओं ने विभिन्न पौधे रोपकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। प्रधानाचार्य कृष्ण कुमार शर्मा ने कहा कि न केवल पौधे रोपे गए, बल्कि उनके संरक्षण का संकल्प भी लिया गया। उन्होंने सभी लोगों से अपने आसपास पौधे रोपने का आह्वान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें