मांगो को लेकर मुख्यमंत्री से मिला ठेकेदार वेलफेयर एसोसिएशन रोहडू व जुब्बल का प्रतिनिधमंडल
मांगों को लेकर मुख्यमंत्री से मिला ठेकेदार वेलफेयर एसोसिएशन रोहडू, जुब्बल
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। ठेकेदार वेलफेयर एसोसिएशन रोहड़ू और जुब्बल का प्रतिनिधिमंडल अपनी मांगों को लेकर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से मिला। इस दौरान शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर और उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान विशेष रूप से मौजूद रहे। प्रतिनिधिमंडल में ठेकेदार वेलफेयर एसोसिएशन रोहड़ू के अध्यक्ष वीरेंद्र नेगी और जुब्बल के अध्यक्ष देव खीमटा शामिल रहे। ठेकेदारों के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को डब्ल्यू, एक्स फॉर्म और ट्रेजरी बंद होने की वजह से पेमेंट न होने के कारण हो रही परेशानी से अवगत करवाया। मुख्यमंत्री ने एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त करते हुए कहा कि 30 दिसंबर को होने वाली कैबिनेट की बैठक में डब्ल्यू और एक्स फार्म की समस्या को सुलझा दिया जाएगा और जल्द ही ठेकेदारों को आ रही वित्तीय समस्याओं का समाधान किया जाएगा। प्रतिनिधिमंडल में जुब्बल के प्रधान विकास सागर, अजय सौहटा, राकेश चौहान, चत्तर ठाकुर, योगेश चौहान, दीपक मांजटा, हर्ष चौहान, रमेश चौहान, हुक्कम देव शर्मा, हेमराज शर्मा, अविनाश शर्मा, हैपिंद्र सूद, इंद्रदेव, चेतन चौहान, प्रीतम औक्टा, मनोज सामटा, कुलदीप, वीरपाल पनाटू, सीटू, सतीश, कुलदीप चौहान, गैरी, मनोज रांगटा, प्रदीप, अश्वनी भ्रमटा और सौरभ पापटा मौजूद रहे।