फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: एक साथ तीन पदों पर लड़ा चुनाव, प्रधान उपप्रधान पर हार, बीडीसी का नतीजा बाकी

विज्ञापन
विज्ञापन
जय पीढ़ी पंचायत में है चुनाव लड़ने का अनोखा मामला
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। जुब्बल उपमंडल की जय पीढ़ी पंचायत में एक प्रत्याशी ने एक साथ तीन पदों पर चुनाव लड़ा। इसमें उसे प्रधान और उपप्रधान पद पर हार का सामना करना पड़ा है। वहीं, बीडीसी पद के लिए भी उसने चुनाव लड़ा है, जिसका परिणाम 31 मई को आएगा। जय पीढ़ी पंचायत में ईशान औक्टा प्रधान, उपप्रधान और बीडीसी पद के उम्मीदवार हैं। तीनों पदों के लिए उन्हें अलग-अलग चुनाव चिह्न मिले थे। प्रत्याशी ने तीनों सीटों के लिए एक ही अपील पत्र और प्रचार पोस्टर तैयार किया था। साथ ही लोगों से तीनों पदों पर जीत दिलाने की अपील भी की थी। एक साथ तीन अलग-अलग पदों पर किसी प्रत्याशी के चुनाव लड़ने का यह अनोखा मामला है। वीरवार को पंचायतीराज चुनाव के दूसरे चरण के तहत मतदान हुआ। जय पीढ़ी पंचायत में भी वोट डाले गए। ईशान औक्टा को प्रधान और उपप्रधान दोनों सीटों पर हार का सामना करना पड़ा। अब उन्हें बीडीसी सदस्य पद के परिणाम का इंतजार है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें