आनी (कुल्लू)। जिला दंडाधिकारी डॉ. ऋचा वर्मा ने आनी के मंडार और फरबोग गांव को कंटेनमेंट जोन से बाहर करने के आदेश जारी कर दिए हैं। आदेश के अनुसार आनी उपमंडल के गांव मंडार और फरबोग को कंटेनमेंट और बफर जोन से बाहर कर दिया गया है। इन क्षेत्रों में अगस्त के मध्य में कोविड-19 के मामले आने से इन्हें कंटनेमेंट और बफर जोन घोषित किया गया था।