दुराह पंचायत के खनोंन में बावड़ी का निर्माण कार्य शुरू करते ग्रामीण। संवाद
जल संरक्षण को मिलेगा बढ़ावा, पेयजल के साथ बागवानी के लिए भी उपलब्ध होगा पानी
संवाद न्यूज एजेंसी
नित्थर (कुल्लू)। नित्थर उप तहसील की दुराह पंचायत के खनोंन में मंगलवार को पानी की बावड़ी के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया। वार्ड पंच जयपाल ने निर्माण कार्य की शुरुआत की। बावड़ी का निर्माण जल संरक्षण और भविष्य में पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। पंचायत प्रधान गिरजा ठाकुर ने कहा कि पंचायत का संकल्प जल संरक्षण, बेहतर भविष्य और गांव का निरंतर विकास करना है। बावड़ी बनने से ग्रामीणों को पेयजल उपलब्ध होने के साथ बागवानी के लिए भी पानी की सुविधा मिलेगी। इससे क्षेत्र में जल संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय लोगों को लाभ पहुंचेगा।