तलूना-निशानी सडक़ का कन्या पूजन कर किया शुभारंभ। संवाद
. कांग्रेस नेताओं ने कहा-क्षेत्र का होगा चहुंमुखी विकास
संवाद न्यूज एजेंसी
दलाश(कुल्लू)।
क्षेत्र की तलूना-निशानी के लोगों की लंबे समय से चली आ रही मांग आखिर पूरी हो गई है। तलूना-निशानी सड़क के निर्माण कार्य का शुभारंभ बुधवार को कन्या पूजन के साथ हुआ। आनी ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद शर्मा ने कहा कि इस सड़क के बनने से तलूना, निशानी और आसपास के दर्जनों गांवों के लोगों को आवागमन करने में सुविधा मिलेगी। साथ ही किसानों और बागवानों को अपनी उपज मंडी तक पहुंचाने में भी आसानी होगी। इस मौके पर पूर्व विधायक किशोरी लाल सागर ने कहा कि कांग्रेस सरकार प्रदेश के दूर दराज क्षेत्रों के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने आश्वासन दिया कि सड़क निर्माण कार्य को गुणवत्ता के साथ समय पर पूरा करवाया जाएगा। स्थानीय लोगों ने कांग्रेस नेताओं और सरकार का धन्यवाद किया। उन्होंने उम्मीद जताई है कि जल्द सड़क बनकर तैयार होगी। इस मौके पर हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष परस राम, युवा कांग्रेस अध्यक्ष विजय ठाकुर, लाल सिंह ठाकुर, पप्पू सत्या, अशोक ठाकुर, विजेंद्र कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।