फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: जल्द पूरा हो केंद्रीय विद्यालय रिकांगपिओ के नए भवन का निर्माण

विज्ञापन
केवी रिकांगपिओ में विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक में चर्चा करते पदा​धिकारी और सदस्य। स्रोत : स
विज्ञापन
आईटीबीपी के सेनानी एवं विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष ने विभाग से किया आग्रह
विज्ञापन

एआई शिक्षा को बढ़ावा देने और परीक्षा परिणाम में सुधार पर भी हुई चर्चा
संवाद न्यूज एजेंसी
रिकांगपिओ (किन्नौर)। केंद्रीय विद्यालय रिकांगपिओ में सोमवार को विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता 17वीं वाहिनी भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के सेनानी एवं विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष सुनील कुमार ने की। बैठक में निर्माणाधीन नए विद्यालय भवन का कार्य शीघ्र पूरा करने पर चर्चा की गई। इसके अलावा विद्यार्थियों को आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध करवाने और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) शिक्षा को बढ़ावा देने समेत कई मुद्दों पर मंथन किया गया। विद्यालय के प्राचार्य मनीष सेमवाल ने विद्यालय की शैक्षणिक प्रगति, सह शैक्षणिक गतिविधियों, विद्यार्थियों की उपलब्धियों और उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी दी। उन्होंने विद्यालय में पेश आ रही समस्याओं को समिति के समक्ष रखते हुए उनके समाधान के लिए सहयोग मांगा। अध्यक्ष सुनील कुमार ने नए भवन के निर्माण में हो रही देरी पर चिंता जताई। उन्होंने केंद्रीय लोक निर्माण विभाग (सीपीडब्ल्यूडी) के प्रतिनिधियों से निर्माण कार्य को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूरा करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि नए भवन और परिसर के समय पर तैयार होने से विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध होगा। उन्होंने विद्यालय के विकास और आवश्यक सुविधाओं के लिए हरसंभव सहयोग का आश्वासन भी दिया। बैठक में विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक से जोड़ने पर विशेष जोर दिया गया। सुनील कुमार ने प्राचार्य से विद्यार्थियों को एआई के क्षेत्र में हो रहे नवीनतम विकास से परिचित करवाने और इस दिशा में सीखने के लिए प्रोत्साहित करने को कहा। उन्होंने परीक्षा परिणाम में सुधार लाने के साथ-साथ सीमित संसाधनों के बावजूद गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए प्राचार्य और शिक्षकों के प्रयासों की सराहना की। बैठक में विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति, खेलकूद, स्काउट एवं गाइड की उपलब्धियों तथा विद्यालय में राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) शुरू करने की संभावनाओं पर भी विचार-विमर्श किया गया। इसके अलावा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने और विद्यार्थियों को विभिन्न क्षेत्रों में आगे बढ़ने के अवसर उपलब्ध करवाने पर चर्चा हुई। इस अवसर पर नवोदय विद्यालय के प्राचार्य गौरव सिंह रावत, केंद्रीय विद्यालय रिकांगपिओ के प्रवक्ता प्रकाश गौड़, अनूप माथुर, पूनम अहलावत, महाविद्यालय के सदस्य डॉ. शेर सिंह, सहयोजित सदस्य रवि दर्शन तोपाल तथा अभिभावक सदस्य ज्योत्सना माथुर और अनुराग शर्मा सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें