अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के एक वर्ष पूरा होने पर रामपुर में रामलीला क्लब ने बांटा हलवे का
अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के एक वर्ष पूरे होने पर बांटा हलवा
भंडारे का किया आयोजन, हजारों लोगों ने चखा प्रसाद
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के एक वर्ष पूरा होने पर रामपुर में हलवा का प्रसाद बांटा गया। बाजार में भंडारे का आयोजन भी किया गया। हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस खुशी के मौके पर रामपुर के चौधरी अड्डे में रामलीला क्लब की ओर से हलवा वितरित किया गया। क्लब के पदाधिकारियों ने हजारों लोगों को हलवे का प्रसाद बांटा। वहीं, दोपहर को स्थानीय कारोबारियों ने पुलिस चौकी के समीप लेबर चौक पर भंडारे का आयोजन किया। शहर पहुंचने वाले लोगों ने पहले भगवान राम का आशीर्वाद प्राप्त किया और उसके बाद हजारों लोगों ने भंडारा चखा। इस दौरान डीजे की धुन पर भगवान के भजन का दौर चला और श्रद्धालुओं ने जय श्रीराम के जयकारे लगाए। व्यापारी गिरधारी लाल गुप्ता, राहुल घागटा, विजय ठाकुर, संग्राम सिंह, मनोहर लाल, संदीप खत्री, राजेंद्र कौल, अविनाश, पुरुषोत्तम जोशी, इंद्र सिंह शर्मा और हनी खत्री सहित अन्य कारोबारियों ने भंडारे में अपना सहयोग दिया।
अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के एक वर्ष पूरा होने पर रामपुर में रामलीला क्लब ने बांटा हलवे का