जिला स्तरीय समिति किन्नौर की बैठक में लिए गई कई निर्णय
संवाद न्यूज एजेंसी
रिकांगपिओ (किन्नौर)। प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम (पीएमजेवीके) योजना के तहत जिला स्तरीय समिति (डीएलसी) की बैठक उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई। जिला कल्याण अधिकारी नितिन राणा ने बैठक का संचालन किया। साथ ही विभाग की गतिविधियों से अवगत करवाया। बैठक में निर्णय लिया कि पूह और गियाबोंग में इंडोर स्टेडियम के निर्माण में तेजी लाई जाएगी। कानम में अलेक्जेंडर कोसोमोंडे कोरस सर्किट के लिए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार की जाएगी। उप मंडल कल्पा में प्रभावी जांच के लिए ब्लॉक स्तरीय समिति का गठन किया जाएगा। उपायुक्त डॉ. अमित कुमार शर्मा ने अधिकारियों को बेहतर समन्वय स्थापित करने पर बल दिया ताकि धरातल पर लोगों को लाभ मिल सके।