फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: भाषण में नीरज और प्रश्नोतरी में गांधी सदन अव्वल

विज्ञापन
संविधान दिवस पर बुशहर बीएड कॉलेज नोगली में सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करती छात्राएं।
विज्ञापन
बुशहर बीएड कॉलेज में संविधान दिवस अंतर सदनीय प्रतियोगिता का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। बुशहर बीएड संस्थान कलना में संविधान दिवस के उपलक्ष्य में अंतर सदनीय भाषण प्रतियोगिता और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संस्थान के प्राचार्य डॉ. तिलक राज भारद्वाज बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना के साथ किया गया। उसके बाद प्रशिक्षु छात्र पूनम ने मैं भारत का संविधान हूं स्वरचित कविता प्रस्तुत की। सत्र 2024-25 के प्रशिक्षु छात्र और छात्राओं ने बढ़चढ़ कर इस प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। प्राचार्य डॉ. तिलक राज भारद्वाज ने बताया कि आज देश भारतीय संविधान के 75 वर्ष पूर्ण होने पर गौरवान्वित महसूस कर रहा है। भाषण प्रतियोगिता मे नीरज (विवेकानंद सदन ) ने पहला, श्रेया मेहता (टैगोर सदन ) ने दूसरा और अंकुश (कलाम सदन ) ने तीसरा स्थान हासिल किया। जबकि प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता मे गांधी सदन ने पहला, विवेकानंद सदन ने दूसरा स्थान हासिल किया। इस अवसर पर प्रशिक्षु छात्र और छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में किन्नौरी नाटी प्रस्तुत कर वाहवाही लूटी।संस्थान के अध्यक्ष पवन आनंद, कोषाध्यक्ष हितेंद्र गुप्ता और सचिव ई.राजीव शर्मा ने सभी छात्र और छात्राओं को संविधान दिवस की बधाई दी। इस मौके पर सभी सहायक आचार्य और कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें