फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: छात्रों ने जानी संसद की कार्यप्रणाली

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर कॉलेज में संविधान दिवस पर विभिन्न गतिविधियों का हुआ आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। पीजी कॉलेज रामपुर में राजनीति शास्त्र विभाग और विभागीय समिति विधायनी ने संविधान दिवस पर दो दिवसीय कार्यक्रम आयोजन किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. पंकज बसोतिया बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना से हुई। विभाग अध्यक्ष प्रो. मोहन नेगी ने प्राचार्य और प्रो. कमलेश ने उप प्राचार्य को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। संविधान दिवस के अवसर पर राजनीति शास्त्र के विद्यार्थियों ने युवा संसद का आयोजन किया। सभी को संसद की कार्यप्रणाली से अवगत करवाया। इस दो दिवसीय कार्यक्रम के पहले दिन शैक्षणिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें भाषण, कविता वाचन, निबंध लेखन, पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता करवाई गई। कार्यक्रम के दूसरे दिन सांस्कृतिक गतिविधियां, जिसमें नाटक, बुशहरी नाटी, कुल्लवी नाटी, किन्नौर नाटी, एकल नृत्य, समूह नृत्य और पंजाबी डांस जैसी गतिविधियों करवाई गई। विभाग के सभी विद्यार्थियों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया और एक जागरूक विद्यार्थी का परिचय दिया। कार्यक्रम का समापन प्रो. हेमलता के संबोधन से हुआ। उन्होंने सभी का कार्यक्रम में आने और सफल बनाने के लिए आभार जताया। भारत की परंपरा को निभाते हुए राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें