फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: भाषण में रनिका और नारा लेखन में हेमराज बने विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
आनी कॉलेज में मनाया संविधान दिवस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
आनी (कुल्लू)। राजकीय महाविद्यालय आनी स्थित हरिपुर में इलेक्ट्रोरल लिटरेसी क्लब और पॉलिटिकल साइंस सोसायटी ने संविधान दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. कुंवर दिनेश सिंह बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे। इलेक्ट्रोरल लिटरेसी क्लब की अध्यक्ष प्रो. पंपी घामटा ने मुख्यातिथि को सम्मानित किया। मुख्यातिथि डॉ. कुंवर दिनेश सिंह ने संविधान के इतिहास और संवैधानिक मूल्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि संविधान लोकतांत्रिक मूल्यों की स्थापना करता है और एक संविधान एक देश के शासन की आधारशिला होता है। इस कार्यक्रम में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने एक राष्ट्र, एक चुनाव पर सामूहिक चर्चा की। भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान रनिका और दूसरा स्थान रूकसाना ने प्राप्त किया। नारा लेखन में प्रथम स्थान हेमराज और दूसरा स्थान नैंसी ने हासिल किया। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान अंकिता, अंशुल, प्रणय और दूसरा स्थान अक्षय, मीनाक्षी, रनिका ने हासिल किया। नुक्कड़ नाटक में सर्वश्रेष्ठ कलाकार राहुल सक्सेना रहे। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में प्रो. निर्मल सिंह शिवांश और प्रो. अशोक शर्मा शामिल रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई का भी विशेष योगदान रहा। अंत में इलेक्ट्रोरल लिटरेसी क्लब और पॉलिटिकल साइंस सोसायटी की उपाध्यक्ष योगेश्वरी ने मुख्यातिथि और सभागार में उपस्थित सभी सदस्यों का धन्यवाद किया। इस मौके पर वरिष्ठ प्रो. नरेंद्र पॉल, डॉ. संगीता नेगी, डॉ. रजनीश कुमार, प्रो. विनोद कुमार, प्रो. भुवनेश्वर, प्रो. धन प्रकाश, प्रो. रोहित कटोच, प्रो. विजय कुमार, प्रो. सीमा, प्रो. संजय दत्त और प्रो. पुष्पा गुलेरिया सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें