फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: भाषण प्रतियोगिता में नैंसी ने हासिल किया प्रथम स्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
रिकांगपिओ कॉलेज में संविधान जागरुकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रिकांगपिओ ( किन्नौर)। रिकांगपिओ कॉलेज में राजनीतिक विज्ञान विभाग ने संविधान जागरुकता कार्यक्रम के अंतर्गत भाषण प्रतियोगिता और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया। प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया इस भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान नैंसी ने प्राप्त किया। इसके अलावा द्वितीय स्थान सिया नेगी और तृतीय स्थान आयुष ने प्राप्त किया। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान अवंतिका और शीतल ने हासिल किया। द्वितीय स्थान अंजना-प्रीति और तृतीय स्थान कल्पना और दिव्या ने हासिल किया। राजनीतिक विज्ञान विभाग की ओर से 26 नवंबर को संविधान दिवस के उपलक्ष्य पर विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसमें मुख्य कार्यक्रम युवा सांसद, किन्नौरी नाटी, नाटी आदि कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को मुख्य अतिथि सम्मानित करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें