फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: मझगांव में 51 साल बाद चार भाई लक्ष्मी नारायण और बहन महामाई का होगा मिलन

विज्ञापन
सराहन के मझगांव में लक्ष्मी नारायण झांगरू देवता के नव निर्मित मंदिर की हो रही प्राण प्रतिष्ठा।
विज्ञापन
आज शाम को लक्ष्मी नारायण झांगरू देवता के मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा में एकत्रित होंगे सभी
विज्ञापन

वर्ष 1976 में मझगांव मंदिर की प्रतिष्ठा में मिले थे पांचों भाई-बहन

मोहन मेहता

ज्यूरी(रामपुर बुशहर)। उपमंडल रामपुर की उपतहसील सराहन के मझगांव मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा में 51 साल बाद पांच भाई-बहन देवी-देवताओं का ऐतिहासिक मिलन होगा। शुक्रवार की शाम को लक्ष्मी नारायण झांगरू देवता के मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा में चार भाई लक्ष्मी नारायण और इनकी इकलौती बहन मुनिश महामाई का पांच दशक बाद मिलन होगा। शुक्रवार को प्राण प्रतिष्ठा में देवता लक्ष्मी नारायण मझेवली, देवता लक्ष्मी नारायण किन्नू, देवता लक्ष्मी नारायण काशापाट और महामाई मुनिश लक्ष्मी नारायण झांगरू देवता मझगांव के प्रांगण में इकट्ठे होंगे। लक्ष्मी नारायण झांगरू देवता मझगांव मंदिर के प्रधान चरण दास मेहता ने बताया कि वर्ष 1976 में पुराने मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा हुई थी, जिसमें चार भाई लक्ष्मी नारायण और पांचवीं बहन मुनिश महामाई शामिल हुई थीं, लेकिन 50 साल में ऐसा कोई भी संयोग नहीं बना कि पांचों भाई-बहन एक स्थान पर इकट्ठा हुए हों। लक्ष्मी नारायण झांगरू देवता मंदिर कमेटी के प्रधान जय सिंह मेहता, उप प्रधान भुवनेश्वर दंगल, सचिव राम सिंह और कारदार अमर सिंह अष्टू ने बताया कि वर्ष 2025 की प्राण प्रतिष्ठा में पांचों देवी-देवताओं के मिलन के हजारों लोग साक्षी होंगे। उन्होंने बताया कि लक्ष्मी नारायण मझेवली पांच भाइयों में सबसे बड़े है। वहीं, लक्ष्मी नारायण मझगांव दूसरे, लक्ष्मी नारायण किन्नू तीसरे, लक्ष्मी नारायण काशापाट चौथे और मुनिश की महामाई सब भाइयों से छोटी है। इन दिनों मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर चल रहा धार्मिक अनुष्ठान चल रहा है, जिसमें क्षेत्र भर से लोग पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें