फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: मां देवकन्या मंदिर का प्रतिष्ठा समारोह 9 दिसंबर से, विधायक ने दिए पांच लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्रासली में तीन दिवसीय आयोजन की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक
विज्ञापन

विभागों को समय पर व्यवस्थाएं पूरी करने के निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू।
रोहड़ू उपमंडल की ब्रासली पंचायत में मां देवकन्या मंदिर का प्रतिष्ठा समारोह 9 से 11 दिसंबर तक आयोजित किया जाएगा। समारोह की तैयारियों की समीक्षा के लिए रविवार को विधायक मोहन लाल ब्राक्टा की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें सड़क, पार्किंग, यातायात, पेयजल, बिजली और स्वास्थ्य सुविधाओं सहित विभिन्न व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई। विधायक ने समारोह के सफल आयोजन के लिए पांच लाख रुपये देने की घोषणा की। विधायक ने लोक निर्माण विभाग को सड़क की मरम्मत करने और कांसाकोटी में मलबा हटाकर पार्किंग की उचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए। पुलिस विभाग को कानून व्यवस्था बनाए रखने और यातायात सुचारु रखने के लिए विशेष योजना तैयार करने को कहा। स्वास्थ्य विभाग को समारोह के दौरान चिकित्सक, आवश्यक दवाइयां और एंबुलेंस उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए गए। वहीं, जल शक्ति विभाग को पर्याप्त पेयजल उपलब्ध करवाने और कम वोल्टेज की समस्या दूर करने के लिए पांच दिसंबर से पहले ट्रांसफार्मर स्थापित करने को कहा गया। इसके अलावा अग्निशमन विभाग को समारोह स्थल पर अग्निशमन वाहन तैनात करने और खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग को पर्याप्त गैस उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए गए। विधायक ने सभी विभागों को आपसी समन्वय से समय रहते तैयारियां पूरी करने को कहा। बैठक में एसडीएम रोहड़ू धर्मेश रामोत्रा, डीएसपी प्रणव चौहान सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें