फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: कांग्रेस के युवा नेता विनय हैटा का ठियोग में भव्य स्वागत

विज्ञापन
कांग्रेस के युवा नेता विनय हैटा का ठियोग में लोग स्वागत करते हुए। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ठियोग ( रामपुर बुशहर)। कांग्रेस नेता विनय हेटा का ठियोग पहुंचने पर लोगों ने उनका भव्य स्वागत किया। नगर परिषद ठियोग के वार्ड-6 में पिछले कई दशकों से जनता बिजली की तारों से परेशान थी। वार्ड-6 में घरों से ठीक ऊपर से गुजरने वाली बिजली की लाइन के कारण लोग घरों की मरम्मत तक नहीं करवा पाते थे। कुछ साल पहले एक मकान की छत पर काम कर रहा एक मजदूर चपेट में आ गया था, जिससे उसकी मौत हो गई थी। स्थानीय लोगों ने इन तारों को हटाने के लिए कई बार बिजली बोर्ड से बात की, लेकिन तारें नहीं हटी। उसके बाद स्थानीय लोगों ने कांग्रेस के युवा नेता ठियोग के बजोहा गांव निवासी विनय हेटा से इस मामले को साझा किया। इसके बाद विनय हटाने इस मामले को गंभीरता से लिया और मुख्यमंत्री के समक्ष जनता की आवाज को रखा। आज तारों को हटाकर किसी और रूट से भेजा गया है। इन तारों के हटने से स्थानीय लोगों में खुशी है। इस मौके पर विनय के पिता एवं पूर्व में नगर परिषद के उपाध्यक्ष रह चुके श्याम हैटा भी उनके साथ मौजूद थे। इस मौके पर स्थानीय लोगों के अलावा नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष विवेक थपर भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें