रामपुर बुशहर।
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी रामपुर ने भारत के पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न दिवंगत राजीव गांधी की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने देश के विकास में राजीव गांधी के योगदान को याद किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अध्यक्ष लाल चंद शर्मा ने की। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी ने प्रधानमंत्री के रूप में देश को आधुनिक और तकनीकी रूप से सक्षम बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए। कंप्यूटर एवं दूरसंचार क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव लाने के साथ उन्होंने देश में तकनीकी विकास की मजबूत नींव रखी। इस मौके पर ब्लॉक कांग्रेस महासचिव राजीव ठाकुर, अधिवक्ता डीडी कश्यप, जस्वीर ठाकुर, मोहन भाटिया, भूपेश धीमान, राजेश गुप्ता और राजेश लारजू सहित कई अन्य मौजूद रहे।