फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: कांग्रेस ने डीसी कार्यालय के बाहर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
रिकांगपिओ (किन्नौर)। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के आह्वान पर जिला कांग्रेस कमेटी किन्नौर ने वीरवार को काला दिवस मनाया। कार्यकर्ताओं ने निर्वाचन प्रक्रिया में पारदर्शिता और जवाबदेही की मांग को लेकर डीसी कार्यालय के बाहर धरना-प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन कांग्रेस नेताओं और इंडिया गठबंधन के सांसदों के साथ निर्वाचन आयोग के समक्ष शांतिपूर्ण प्रदर्शन के दौरान हुए व्यवहार के विरोध में था। कार्यक्रम की अध्यक्षता पंचायती राज संगठन के राष्ट्रीय सचिव अधिवक्ता राम सिंह नेगी ने की। राम सिंह नेगी ने कहा कि लोकतंत्र में जनता का मत सर्वोपरि है। निर्वाचन प्रक्रिया की पारदर्शिता भी अत्यंत महत्वपूर्ण है। चुनावी व्यवस्था से जुड़े गंभीर सवालों पर उचित जवाबदेही सुनिश्चित की जानी चाहिए। जिला कांग्रेस कमेटी, किन्नौर ने कहा कि वे लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें