फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनिल को सौंपा खुन्नी-पनोली जोन का जिम्मा

विज्ञापन
खुन्नी पनोली कांग्रेस जोन के कार्यकर्ता बैठक के दौरान। - फोटो : RAMPUR-HP
विज्ञापन
ननखड़ी (रामपुर बुशहर)। ननखड़ी तहसील के तहत खुन्नी-पनोली कांग्रेस जोन की बैठक खोलीघाट जोन के अध्यक्ष सतपाल मेहता की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान खुन्नी-पनोली जोन का गठन किया गया। बैठक में पर्यवेक्षक बालक, कांग्रेस उपाध्यक्ष कुलदीप मेहता, जगत भंडारी, सचिव प्रेम कैरो और लाल चंद विशेष रूप से मौजूद रहे। इस अवसर पर अनिल शर्मा को सर्वसम्मति से खुन्नी-पनोली जोन की कमान सौंपी गई। सुरेश चौहान को उपाध्यक्ष, उज्जवल नेगी को महासचिव, जगदीश नेगी को कोषाध्यक्ष और गांगुली मेहता को सहसचिव नियुक्त किया गया। इस अवसर पर जगदीश चंद नेगी, अनिल शर्मा, सुरेश, देवकी नंद, धर्म पाल, शिशुपाल, पप्पू मेहता, जीवानंद, मोहन लाल और पवन मेहता सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें