फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: कांग्रेस जोन नित्थर की बैठक कल, कई मुद्दों पर होगा मंथन

विज्ञापन
विज्ञापन
नित्थर (कुल्लू)। लोक निर्माण विभाग नित्थर के विश्राम गृह में 20 अगस्त को पूर्वाह्न 11:00 बजे कांग्रेस जोन नित्थर की पहली बैठक होगी। जोन कांग्रेस अध्यक्ष नित्थर प्रेम सिंह ठाकुर अध्यक्षता करेंगे। बैठक में जिला शिकायत निवारण कमेटी नित्थर जोन के सदस्यों, पंचायत कांग्रेस अध्यक्ष नित्थर, देहरा, लोट, दुराह और कांग्रेस जोन नित्थर के अंतर्गत आने वाले सभी बूथ अध्यक्षों को भी बैठक में भाग लेने के निर्देश जारी किए गए हैं। बैठक में नित्थर, देहरा, लोट और दुराह के प्रधानों, उपप्रधानों, नित्थर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले 20 सूत्री कार्यक्रम के सदस्यों, जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों से आग्रह किया है कि बैठक में अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करें। अध्यक्ष कांग्रेस जोन नित्थर प्रेम सिंह ठाकुर ने कहा कि बैठक का मुख्य उद्देश्य कांग्रेस जोन नित्थर का विस्तार करना है। बैठक में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी आनी के अध्यक्ष गोविंद शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें