फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: जुब्बल-कोटखाई में कांग्रेस का वर्चस्व कायम

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन में से दो सीटों पर कांग्रेस-भाजपा में रही कांटे की टक्कर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू।
जुब्बल-कोटखाई में कांग्रेस का वर्चस्व कायम रहा है। कांग्रेस ने जुब्बल कोटखाई की तीन जिला परिषद सीटों में से तीन पर जीत हासिल की है। तीनों सीटों पर कांग्रेस और भाजपा में सीधा मुकाबला था। कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी के पक्ष में स्वयं शिक्षा मंत्री भी प्रचार में खुलकर आए थे। हालांकि, तीन सीटों में से दो सीटों कलबोग और बढ़ाल में कांटे की टक्कर रही। जिला परिषद वार्ड नंबर-10 सरस्वतीनगर से कांग्रेस समर्थित नेहा मेहता 2891 मतों से विजयी हुई हैं। नेहा मेहता को 10,274 मत और भाजपा समर्थित श्वेता चौहान को 7,383 वोट पड़े हैं। जिला परिषद कलबोग वार्ड नंबर-12 से कांग्रेस समर्थित रेखा चौहान 244 मतों से विजयी हुईं। रेखा चौहान को 8915 मत और भाजपा प्रत्याशी नीना चौहान को 8671 मत पड़े। जिला परिषद बढ़ाल वार्ड नंबर-11 से कांग्रेस समर्थित मीनाक्षी 381 मतों से जीतीं। मीनाक्षी को 7426 मत और भाजपा प्रत्याशी रचना नेगी को 7,045 मत पड़े।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें