फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक ने विधायक निधि से तीन साल में कितनी बनाई डीपीआर : परस राम

विज्ञापन
विज्ञापन
नित्थर (कुल्लू)। आनी में भाजपा की ओर से कांग्रेस सरकार के खिलाफ किए गए प्रदर्शन पर कांग्रेस नेता ने पलटवार किया है। आनी विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस नेता परस राम ने कहा कि आनी के विधायक लोकेंद्र कुमार बताएं कि विधायक निधि से कितनी डीपीआर बनाई गई है। उन्होंने आरोप लगाया है कि विधायक ने अपनी विधायक निधि से चहेतों को विकास किया है। परस राम ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने इतनी भारी आपदा के चलते भी बेहतरीन कार्य किया है। सभी वर्गों का एक समान विकास किया है। दो साल में भारी बारिश का सामना हिमाचल प्रदेश के लोगों को करना पड़ा है। आनी विधानसभा क्षेत्र की सड़कें कहीं भी बंद नहीं होने दीं। बागवानों का सेब समय पर सेब की मंडी पहुंचा है। बिजली और पेयजल को समय पर बहाल किया गया। आनी अस्पताल के भवन की विधायक जो बात कह रहे हैं, इसमें भी पूर्व भाजपा सरकार ही जिम्मेदार है। अस्पताल के लिए वो जगह ही सही नहीं है। इस स्थान पर पानी ही पानी है। यहां कैसे भवन सुरक्षित रह पाएगा। उन्होंने कहा कि तीन साल में विधायक आनी लोकेंद्र कुमार ने अपनी विधायक निधि से कितना कार्य आनी विधानसभा क्षेत्र में किया है। इसका जवाब जनता को दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें