फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस सरकार हर वर्ग के लिए कर रही कार्य : विजय

विज्ञापन
विज्ञापन
नित्थर( कुल्लू)। भाजपा की ओर से कांग्रेस सरकार के खिलाफ दलाश में वीरवार को हुए प्रदर्शन को युवा कांग्रेस आनी के अध्यक्ष विजय ठाकुर ने राजनीति से प्रेरित बताया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार समाज में हर वर्ग के लिए कार्य कर रही है। दूध की पेमेंट की बात विधायक लोकेंद्र कुमार कर रहे थे, उसमें कल्पना से ज्यादा बढ़ोतरी कांग्रेस सरकार ने की है। दूध के क्षेत्र में बुद्धि सिंह ठाकुर महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा ने ही दलाश में पॉलीटेक्निक संस्थान को बंद करने का काम किया है और आज वही भाजपा कॉलेज को खोलने की मांग कर रहे हैं, जोकि पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत वीरभद्र सिंह की आनी विधानसभा के लिए बहुत बड़ी सौगात दी है। यह प्रदर्शन मात्र अधिकारियों को खुले मंच से धमकाने का काम विधायक ने किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें