फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना काल में जनता की परेशानियां बढ़ा रही सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। कोरोना संकट काल में जहां देश दुनिया में लोग परेशानियां झेल रहे हैं, वहीं हिमाचल प्रदेश की जनता पर भी सरकार की नाकामी भारी पड़ रही है। ब्लॉक कांग्रेस रामपुर ने कहा कि वैश्विक महामारी में आर्थिक संकट से जूझ रही जनता की मदद करने के बजाय प्रदेश सरकार उनकी परेशानियां बढ़ा रही है। वीरवार को ब्लॉक कांग्रेस ने एसडीएम के माध्यम से राज्यपाल को एक ज्ञापन भेजा और बस किराया बढ़ोतरी के फैसले को वापस लेने की मांग की। ब्लॉक कांग्रेस प्रवक्ता ध्रुव शर्मा ने कहा कि प्रदेश मंत्रिमंडल ने अब बस किराये में एकमुश्त 25 प्रतिशत की वृद्धि का निर्णय लिया है। बीते ढाई वर्ष में भाजपा सरकार ने बस किराये में 50 प्रतिशत वृद्धि की है। यही नहीं सरकार ने न्यूनतम बस किराया भी तीन से बढ़ाकर सात रुपये कर दिया है। बस किराया बढ़ाने की बजाय सरकार डीजल के दाम कम करवाने का प्रयास करती। बस किराया वृद्धि का सबसे ज्यादा असर प्रदेश की गरीब जनता को पड़ा है, जो यातायात के लिए बस सुविधा पर निर्भर है। ब्लॉक कांग्रेस ने चेताया कि यदि इस फैसले को जल्द वापस नहीं लिया गया तो कांग्रेस सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतर कर प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन

इस मौके पर ब्लॉक कांग्रेस उपाध्यक्ष हरीश गुप्ता, पार्षद विशेषर लाल, पार्षद करण शर्मा, सदस्य मुकेश शर्मा, मोहन भाटिया, रोशन डोगरा सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें