रामपुर बुशहर। पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह के जन्मदिन पर कांग्रेस ने आयुर्वेदिक अस्पताल रामपुर में मरीजों को फल वितरित किए। युवा कांग्रेस अध्यक्ष रामपुर राहुल सोनी की अगुवाई में फल बांटे गए और मरीजों का हाल जाना। राहुल सोनी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं की ओर से हर साल पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह के जन्मदिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। मंगलवार को उनके जन्मदिन पर अस्पताल मरीजों को फल बांटे गए। कार्यकर्ताओं ने प्रतिभा सिंह को जन्मदिन की बधाई दी। वहीं मां भीकाकाली से पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह की लंबी उम्र की कामना की गई। इस मौके पर जसवीर ठाकुर, मोंटी गोयल, मनीष चौहान, राहुल पालसरा, साहिल मेहता, लक्ष्य ठाकुर, बोनी चौहान सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।