रोहड़ू। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी रोहड़ू ने पारसा गांव में पौधरोपण अभियान चलाया। अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष शिवपाल ठाकुर ने की। कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे। उन्होंने इन पौधों के संरक्षण का संकल्प भी लिया। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने कहा कि भविष्य में भी स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जनहित से संबंधित अन्य कार्यक्रम भी किए जाएंगे।