फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: कोटखाई पंचायत समिति पर कांग्रेस का कब्जा, विजय राजटा अध्यक्ष और सुनील राजटा बने उपाध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस ने दो-तिहाई बहुमत किया हासिल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कोटखाई (रोहड़ू)। पंचायत समिति कोटखाई के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष दोनों पदों पर कांग्रेस समर्थितों ने जीत दर्ज की है। कांग्रेस ने दो-तिहाई बहुमत हासिल किया। यह चुनाव वीरवार को मिनी सचिवालय कोटखाई में उपमंडल अधिकारी अभिषेक बरवाल की देखरेख में हुए। अध्यक्ष पद के लिए गुम्मा-बखोल वार्ड से विजय राजटा और उपाध्यक्ष पद पर कलबोग वार्ड से सुनील राजटा चुने गए। विजय राजटा ग्राम पंचायत गुम्मा से संबंध रखती हैं। वह कृषि विभाग से सेवानिवृत्त हैं। सुनील राजटा कलबोग पंचायत से ताल्लुक रखते हैं और सामाजिक गतिविधियों के कारण क्षेत्र में उनकी विशेष पहचान है। चुनाव संपन्न होने के बाद नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों ने शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर से भेंट की। रोहित ठाकुर ने सभी निर्वाचित प्रतिनिधियों को बधाई दी। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि जुब्बल-नावर-कोटखाई क्षेत्र में कांग्रेस को मिली व्यापक सफलता प्रदेश सरकार की विकासोन्मुखी नीतियों पर जनता की मुहर है। उन्होंने कहा कि जुब्बल पंचायत समिति की सभी 15 सीटों पर कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार विजयी रहे हैं। नगर पंचायत जुब्बल में भी 15 वर्ष बाद कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों ने सात में से छह सीटों पर जीत हासिल की है। रोहित ठाकुर ने कहा कि अपने 25 वर्षों के राजनीतिक जीवन में उन्होंने पंचायतीराज संस्थाओं के चुनावों में इतनी एकतरफा जीत पहले कभी नहीं देखी। उन्होंने इस सफलता का श्रेय पार्टी कार्यकर्ताओं की मेहनत, संगठन की मजबूती और क्षेत्र की जागरूक जनता को दिया। उन्होंने यह भी कहा कि गुम्मा-बखोल वार्ड की सदस्य का पंचायत समिति कोटखाई का पहला अध्यक्ष चुना जाना क्षेत्र के लिए एक नया कीर्तिमान है। प्रदेश सरकार पंचायत समितियों के माध्यम से ग्रामीण विकास कार्यों को और गति देने के लिए हरसंभव सहयोग प्रदान करेगी। इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जुब्बल-नावर-कोटखाई के अध्यक्ष जितेंद्र मेहता सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें