फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: निरीक्षण दल ने रामपुर कॉलेज का किया ऑन-द-स्पॉट मूल्यांकन और भौतिक सत्यापन

विज्ञापन
पीजी कॉलेज रामपुर में सार टीम दस्तावेजों की जांच करते हुए। स्रोत : कॉलेज प्रबंधन
विज्ञापन
. आंतरिक रैंकिंग मूल्यांकन के लिए रामपुर पहुंची टीम
विज्ञापन

. दल ने शैक्षणिक उत्कृष्टता, आधारभूत संरचना विकास, विद्यार्थियों की उपलब्धियां और शोध गतिविधियां का लिया जायजा
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। उच्च शिक्षा निदेशालय हिमाचल प्रदेश की ओर से वर्ष 2024-25 के राजकीय महाविद्यालयों की आंतरिक रैंकिंग के अंतर्गत गठित समिति ने जीबी पंत मेमोरियल राजकीय महाविद्यालय रामपुर का ऑन-द-स्पॉट मूल्यांकन और भौतिक सत्यापन किया। यह कॉलेज मूल्यांकन के लिए चयनित टियर-1 के सात उत्कृष्ट राजकीय महाविद्यालयों में शामिल है। कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज के प्राचार्य डॉ. पंकज बासोतिया के स्वागत भाषण से हुआ। उन्होंने निरीक्षण समिति के सदस्यों का स्वागत करते हुए महाविद्यालय की उपलब्धियों एवं विकास यात्रा पर प्रकाश डाला। उन्होंने महाविद्यालय के विजन, मिशन और क्षेत्र के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा प्रदान करने की प्रतिबद्धता से भी समिति को अवगत कराया।निरीक्षण दल ने महाविद्यालय की स्व मूल्यांकन रिपोर्ट सहायक दस्तावेजों, शैक्षणिक अभिलेखों, आधारभूत संरचना, संस्थागत उपलब्धियों और विभिन्न गुणवत्ता आश्वासन उपायों का गहन अध्ययन किया। समिति ने शैक्षणिक प्रदर्शन, सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों, छात्र सहायता सेवाओं और महाविद्यालय की ओर से अपनाई गई श्रेष्ठ कार्य प्रणालियों से संबंधित दस्तावेजों का भी सत्यापन किया। निरीक्षण के दौरान महाविद्यालय प्रशासन ने विभिन्न मानदंडों के अंतर्गत प्रस्तुत दावों के समर्थन में प्रमाण एवं अभिलेख प्रस्तुत किए। इनमें शैक्षणिक उत्कृष्टता, आधारभूत संरचना विकास, विद्यार्थियों की उपलब्धियां, शोध गतिविधियां और सामुदायिक सहभागिता से संबंधित विवरण शामिल थे। समिति ने दस्तावेजों की जांच के साथ-साथ संकाय सदस्यों एवं प्रशासनिक कर्मचारियों से भी संवाद स्थापित कर महाविद्यालय के समग्र कार्य निष्पादन का मूल्यांकन किया। समिति ने महाविद्यालय का मूल्यांकन शैक्षणिक प्रदर्शन, आधारभूत संरचना, प्रशासनिक व्यवस्था, छात्र सहायता सेवाओं, विस्तार गतिविधियों और समग्र संस्थागत विकास जैसे विभिन्न मानकों के आधार पर किया। समिति ने महाविद्यालय की ओर से गुणवत्ता मानकों को बनाए रखने और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। निरीक्षण समिति में डॉ. प्रदीप कुमार कौंडल प्राचार्य राजकीय महाविद्यालय नगरोटा सूरियां, जिला कांगड़ा, डॉ. दिनेश कुमार शर्मा प्राचार्य राजकीय महाविद्यालय जवाली जिला कांगड़ा, डॉ. हरबंस लाल शर्मा प्राचार्य राजकीय महाविद्यालय नेरवा जिला शिमला, डॉ. राकेश कुमार एसोसिएट प्रो. राजकीय महाविद्यालय नूरपुर जिला कांगड़ा, डॉ. विशाल वालिया सहायक प्राध्यापक राजकीय महाविद्यालय थुरल जिला कांगड़ा शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें