कप्ला में वाइब्रेंट विलेज कैंप के समापन अवसर प्रस्तुति देते कैडटस। संवादं
कल्पा में वाइब्रेंट विलेज कैंप और सीएटीसी-249 का समापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रिकांगपिओ (किन्नौर)।
8 एचपी बटालियन एनसीसी रामपुर की ओर से कल्पा में लगाए गए वाइब्रेंट विलेज कैंप और संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर-249 (सीएटीसी-249) का नौवें दिन समापन हो गया। इस अवसर पर एक पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। इस अवसर पर खेल और सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली टीमों को पुरस्कार दिए गए। वॉलीबॉल सीनियर डिवीजन में वाइब्रेंट विलेज टीम-ए विजेता रही। सीएटीसी टीम-ए उपविजेता रही। सीनियर विंग वॉलीबॉल में भी वाइब्रेंट विलेज टीम-ए विजयी रही, जबकि सीएटीसी टीम-बी ने दूसरा स्थान हासिल किया। रस्साकशी सीनियर डिवीजन में वाइब्रेंट विलेज टीम-ए ने पहला स्थान जीता। सीनियर विंग रस्साकशी में वाइब्रेंट विलेज टीम-बी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। समूहनृत्य प्रतियोगिता में राजकीय महाविद्यालय, कुल्लू ने प्रथम पुरस्कार जीता। 8 एचपी बटालियन, सिस्सू रामपुर इस श्रेणी में दूसरे स्थान पर रही। समूहगान में 8 एचपी बटालियन, सिस्सू रामपुर ने पहला स्थान प्राप्त किया। जेपी यूनिवर्सिटी ने समूहगान में दूसरा स्थान हासिल किया। समापन समारोह में कमांडिंग ऑफिसर कर्नल बीएमएस परमार ने कैडेट्स को संबोधित किया। उन्होंने प्रशिक्षण के दौरान कैडेट्स के अनुशासन, उत्साह और मेहनत की सराहना की। कर्नल परमार ने उनकी टीम भावना की भी प्रशंसा की। उन्होंने कैडेट्स को अपने अनुभवों को जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया।