फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: सत्यनारायण मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा का समापन

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। श्री ठाकुर सत्यनारायण कपूरिया मंदिर रामपुर में श्रीमद् भागवत कथा का मंगलवार को समापन हो गया। कथा 3 जून को कलश यात्रा के साथ शुरू हुई। महंत स्वामी संगम भारती महाराज ने कथा का वाचन किया। नित्य प्रति कथा प्रवचन दोपहर 2:00 बजे से 5:00 बजे तक सुनाई गई। कथा वाचक ने सभी को भगवान की आस्था और भक्ति पर विशेष ध्यान देने का आग्रह किया। कथा के अंतिम दिन की शुरुआत सुबह की पूजा के साथ हुई। कथा का वाचन कर कन्या पूजन और पूर्णाहुति के साथ समापन हुआ। क्षेत्र और आसपास के सैकड़ों लोगों ने मंदिर में माथा टेका और आशीर्वाद प्राप्त किया। श्रद्धालुओं ने प्रसाद के रूप में भंडारा ग्रहण किया। श्री ठाकुर सत्यनारायण कपूरिया मंदिर रामपुर के सचिव विनय शर्मा ने कहा कि मंदिर में धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया गया। सभी श्रद्धालुओं ने धार्मिक अनुष्ठान में बढ़-चढ़कर भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें