फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: भादो मेले में जमकर चला नाटियों का दौर

विज्ञापन
विज्ञापन
देवता पवासी के चार दिवसीय पालु री जातरे मेले का समापन
विज्ञापन



संवाद न्जूज एजेंसी

रोहड़ू। देवता साहिब पवासी रोहल का ऐतिहासिक भादो मेला (पालु री जातरे) सोमवार को संपन्न हो गया। देवता पवासी के सानिध्य में मेले में रोहलवासियों और मेहमानों ने जमकर नाटियों का दौर चलाया। मेले की शुरुआत शुक्रवार को फुवालों के मेले से हुई। इस दिन दोपहर बाद स्थानीय फुवालों ने कुल देवता पर पवित्र फूल मालाएं अर्पित कीं। शनिवार को मेले का आयोजन थाना गांव, रविवार को चिचवाड़ी और सोमवार को गाड़ में हुआ। इस दौरान देवता महाराज पवासी व देवता विष्णु नारायण भी उपस्थित रहे। पारंपरिक वाद्ययंत्रों की धुनों पर नृत्य मेले का मुख्य आकर्षण रहा। इस दौरान देवता ने भी देवलुओं के साथ जमकर नृत्य किया। मंदिर कमेटी के मोतमीन कैलाश मेहता ने बताया कि रोहल पंचायत में पवासी देवता के सानिध्य में आयोजित भादो मेला संपन्न हो गया है। सभी रोहलवासियों के सहयोग से मेले का सफल आयोजन हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें