फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: कोटखाई में गैस सिलिंडर की अनियमित आपूर्ति पर जताई चिंता

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटखाई (रोहड़ू)। कोटखाई तहसील में गैस सिलिंडर की अनियमित आपूर्ति को लेकर ग्रामीणों को लंबे समय से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। देवरी-खनेटी पंचायत समिति सदस्य संदीपा डोगरा ने इस गंभीर समस्या पर चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि प्रशासन के समक्ष मामला उठाने के बावजूद स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ है। संदीपा डोगरा ने बताया कि उनके कार्यक्षेत्र की पराली बदरूनी और देवरी-खनेटी पंचायतों के लोग इस समस्या से जूझ रहे हैं। देवरी-खनेटी, जाशला, अलावंग, रेओघाटी, कुफर बाग और चांदनी चौक बदरूनी जैसे कई गांवों में समय पर गैस सिलिंडर नहीं मिल रहे हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि जुब्बल, रोहड़ू और ठियोग जैसी पड़ोसी तहसीलों में गैस की आपूर्ति सामान्य है। ऐसे में कोटखाई तहसील में ही यह समस्या क्यों बनी हुई है। उन्होंने प्रदेश सरकार और संबंधित विभाग से इस मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की है। डोगरा ने कोटखाई तहसील में गैस सिलिंडर की नियमित और पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने प्रभावित पंचायतों के ग्रामीणों को जल्द राहत प्रदान करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें