फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: झाकड़ी पंचायत का ऑनलाइन होगा पूरा रिकॉर्ड

विज्ञापन
झाकड़ी पंचायत पहुंचे प्रदेश राज्य लेखा परीक्षा विभाग के सहायक निदेशक कृष्ण लाल नेगी को सम्मानित
विज्ञापन
डिजिटलीकरण अभियान की समीक्षा की, सरल होगा काम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। झाकड़ी पंचायत को डिजिटल बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। पंचायत का पूरा रिकॉर्ड ऑनलाइन होगा। सोमवार को हिमाचल प्रदेश राज्य लेखा परीक्षा विभाग के सहायक निदेशक कृष्ण लाल नेगी ने अपनी पत्नी के साथ झाकड़ी पंचायत का दौरा किया। इस दौरान विभाग के जूनियर ऑडिटर संजीव कुमार भी मौजूद रहे। बैठक में विभाग के पूर्ण डिजिटलीकरण अभियान के तहत पंचायत के ऑडिट रिकॉर्ड, विकास कार्यों और प्रशासनिक कामकाज को ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर स्थानांतरित करने को लेकर विस्तृत चर्चा और समीक्षा की गई। पंचायत प्रधान विशाल मेहता ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य पंचायत के कामकाज में पारदर्शिता बढ़ाने के साथ रिकॉर्ड को व्यवस्थित करना और प्रशासनिक प्रक्रियाओं को अधिक सरल एवं सुगम बनाना है। इस दौरान डिजिटल व्यवस्था को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन दिया गया। पंचायत प्रतिनिधियों ने सहायक निदेशक कृष्ण लाल नेगी, जूनियर ऑडिटर संजीव कुमार और उनके साथ आए अन्य अतिथियों का आभार व्यक्त किया। पंचायत टीम ने कहा कि डिजिटलीकरण से पंचायत के विकास कार्यों और प्रशासनिक गतिविधियों के रिकॉर्ड को पारदर्शी एवं व्यवस्थित बनाने में मदद मिलेगी। बैठक में पंचायत के उपप्रधान ठाकुर दास राठी, पंचायत सचिव रजनीश चौहान, ग्राम रोजगार सेवक (जीआरएस) कृष्णा सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें