ठियोग महाविद्यालय में पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में भाग लेने वाले विजेता किए सम्मानित। स्रोत :
ठियोग कॉलेज में गांधी जयंती पर प्रतियोगिताओं का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
ठियोग (रामपुर बुशहर)। राजकीय महाविद्यालय ठियोग में इतिहास विभाग ने गांधी जयंती पर पोस्टर मेकिंग, नारा लेखन और भाषण प्रतियोगिता करवाई। इसमें पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का विषय गांधी और प्रकृति था। नारा लेखन का विषय नशा एक सामाजिक बुराई था। भाषण प्रतियोगिता में गांधी की प्रासंगिकता विषय पर प्रकाश डाला गया। पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में रिमझिम ने पहला स्थान हासिल किया। अंकित शर्मा ने दूसरा और प्राची ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। नारा लेखन में भी रिमझिम ने पहला, अर्चना ने दूसरा और अंजलि ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। भाषण प्रतियोगिता में भी पहला स्थान रिमझिम ने हासिल किया। दूसरा नेहा शर्मा और तीसरा अंकिता ने हासिल किया। प्रतियोगिताओं का आयोजन प्रो. प्रतिबिंद पांडे की ओर से किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. भूपिंद्र ठाकुर ने विद्यार्थियों को बधाई दी।