फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: भाषण प्रतियोगिता में निधि ने प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल रिकांगपिओ में करवाई प्रतियोगिताएं
विज्ञापन

रिकांगपिओ (किन्नौर)। डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल रिकांगपिओ में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। इस अवसर पर भाषण, पोस्टर निर्माण, नारा लेखन, लीफ आर्ट, ईको-ब्रिक निर्माण, पौधरोपण और ग्रीन डे जैसी प्रतियोगिताएं करवाई गईं। वरिष्ठ वर्ग की भाषण प्रतियोगिता में निधि ने प्रथम, निशिका ने द्वितीय और मेघना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता में रित्विका लोक्टस ने प्रथम, अहाना नेगी ने द्वितीय और अमीरा ठाकुर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। नारा लेखन प्रतियोगिता में आलिया ने प्रथम, दीक्षा नेगी ने द्वितीय और आराध्या नेगी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण पर आधारित आकर्षक प्रस्तुतियां भी दी गईं। प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सामाजिक एवं पर्यावरण कार्यकर्ता जिया लाल नेगी और सार्यान विज्ञान फाउंडेशन की संस्थापक एवं वैज्ञानिक डॉ. प्रीति सार्यान बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का समन्वयन सार्यान विज्ञान फाउंडेशन की परियोजना समन्वयक अथिरा ने किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य जसविंद्र वर्मा ने विद्यार्थियों से प्रकृति संरक्षण और पर्यावरण-अनुकूल जीवनशैली अपनाने का आह्वान करते हुए सभी को हरित एवं सतत भविष्य के निर्माण में योगदान देने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें