फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट से जान गंवाने वाले कर्मी के परिवार को मिले मुआवजा : प्रशांत शर्मा

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहड़ू। जुब्बल करंट लगने से आउटसोर्स कर्मचारी की मौत पर हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड एम्पलाइज यूनियन के महासचिव प्रशांत शर्मा ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि यह हादसा बिजली बोर्ड परिवार और उनके परिजनों के लिए पीड़ादायक है। बिजली बोर्ड में युवक हिमांशु पिछले सात वर्ष से कार्यरत थे। उन्होंने कहा कि आउटसोर्स पर कार्यरत हादसों के शिकार परिवारों को मिलने वाला मुआवजा नाममात्र है। सरकार करंट से जान गंवाने वाले कर्मी के परिवार को उचित मुआवजा दे। यूनियन निरंतर मांग करती आई है कि ड्यूटी के दौरान जान गंवाने वाले आउटसोर्स कर्मचारी के परिवारों को प्रदान की जाने वाली मुआवजे की राशि को बढ़ाया जाए। परिवार के एक पात्र सदस्य को रोजगार भी मिलना चाहिए, ताकि परिवार का भरण-पोषण सुचारु रूप से हो सके और भविष्य की आर्थिक सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें